चांदी में गिरावट, सोने में हल्की मजबूती, चेक करें लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 01:00 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः वैश्विक बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के बावजूद आज, सोमवार 7 नवंबर को भारतीय वायदा बाजार में सोने ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया है। वहीं, मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज और अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के भाव में गिरावट आई है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने का भाव आज शुरुआती कारोबार में कल के बंद भाव से 0.08 फीसदी तेज हुआ है। वहीं, चांदी का रेट आज एमसीएक्‍स पर 0.50 फीसदी गिरा है।

आज वायदा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9:10 बजे 41 रुपए उछलकर 50,907 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने का भाव आज 50,862 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। खुलने के बाद एक बार यह 50,860 रुपए हो गया। कुछ देर बाद इसमें तेजी आई और यह 50,907 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी सोने की उल्‍ट दिशा में चली है। चांदी का रेट आज 305 रुपए गिरकर 60,233 रुपए हो गया है। चांदी का भाव 60,244 रुपए पर खुला था। एक बार भाव 60,066 रुपए तक चला गया लेकिन बाद में यह थोड़ा संभला और 58,233 रुपए हो गया।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का भाव गिरा

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव गिरावट आई है। चांदी आज ज्‍यादा लुढ़की है। सोने का हाजिर भाव आज 0.47 फीसदी गिरकर 1,672.92 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी का भाव आज 1.43 फीसदी घटकर 20.54 डॉलर प्रति औंस हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News