Tata Global Beverages: मिस्त्री के बाद स्वतंत्र निदेशक पंडोले का इस्तीफा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2016 - 12:43 PM (IST)

नई दिल्‍लीः सायरस मिस्त्री के टाटा समूह की छह कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने के तुरंत बाद टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के स्वतंत्र निदेशक दारियस पंडोले ने भी कंपनी के निदेशक मंडल से त्यागपत्र दे दिया है।

गौरतलब है कि उन्होंने टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए मिस्त्री का समर्थन किया था। कल मैक्स इंडिया के चेयरमैन अनलजीत सिंह ने भी स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। पंडोले और सिंह शुरुआत से मिस्त्री को टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के टाटा संस के प्रस्ताव का विरोध करते रहे हैं। टाटा संस, समूह की सभी कंपनियों की धारक कंपनी है। बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि दारियस पंडोले ने कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफ दे दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News