Tata Motors तमिलनाडु के नए प्लांट में करेगी Jaguar Land Rover की मैन्युफैक्चरिंग

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 04:05 PM (IST)

नई दिल्लीः टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) 1 अरब डॉलर के निवेश से बने तमिलनाडु में बने अपने नए प्लांट में लग्जरी कार जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover/JLR) की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। यह जानकारी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी।

गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने इसी साल मार्च में तमिलनाडु में नए प्लांट को शुरू करने का ऐलान किया था। लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि वह लैंड रोवर के किस मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग करेगी।

बता दें कि 2008 में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स ने जगुआर लैंड रोवर की पूरी तरह से खरीद लिया था। कंपनी ने उस समय यह हिस्सेदारी फोर्ड मोटर कंपनी (Ford Motor Company) से 2.3 अरब डॉलर में खरीदी थी।

लगातार बढ़ रही है जगुआर लैंड रोवर की बिक्री

बता दें कि हाल ही में जगुआर लैंड रोवर इंडिया (JLR India) ने अपनी लग्जरी कारों की बिक्री का डेटा बताया था। कंपनी ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2024 में शानदार परफॉर्मेंस दर्ज की है। FY24 में भारत में जगुआर लैंड रोवर कारों की रिटेल बिक्री 81 फीसदी की बढ़कर 4,436 यूनिट हो गई है।

रेंज रोवर और डिफेंडर की बिक्री 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ी

कंपनी ने कहा कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV)- रेंज रोवर की रिटेल बिक्री 160 फीसदी और डिफेंडर की रिटेल बिक्री 120 फीसदी बढ़ी है। बता दें कि ये डेटा सालाना आधार पर (YoY) जारी किए गए थे। JLR ने कहा कि 2024 में बाजार में आए नए मॉडल ‘डिस्कवरी स्पोर्ट’ (Discovery Sport) की बिक्री 50 फीसदी और ‘रेंज रोवर इवोक’ (Range Rover Evoque) की बिक्री 55 फीसदी बढ़ी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News