अजगर और मगरमच्छ के बीच हुई खतरनाक जंग, देखिए कौन किस पर पड़ा भारी (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 10:32 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः आपने अक्सर सुना होगा कि अजगर और मगरमच्छ दोनों ही खतरनाक जीव हैं, जिन्हें देखकर कोई भी डर से सहम जाएं। लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से ज्यादा खतरनाक कौन है। फ्लोरिडा के एवरग्लेड्स नेशनल पार्क में अजगर और मगरमच्छ के बीच खतरनाक जंग देखने को मिलीजिसे देखकर कोई भी दंग रह सकता है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

फ्लोरिडा के रहने वाले रिच क्रूगर ने यह वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला। रिच के मुताबिक अजगर करीब 10 फुट लंबा था, लेकिन मगरमच्छ से हार गया। जो अजगर किसी भी इंसान को पूरा निगल सकता है, वो मगरमच्छ के सामने कमजोर साबित हुआ। अजगर को हराने के बाद मगरमच्छ नदी से बाहर आकर आराम करने लगता है। रिच ने फेसबुक पर फोटो भी शेयर की हैं। इस वीडियो को अबतक 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News