ताइवान में शक्तिशाली भूकंप से झुकीं इमारतों और हिचकोले खाते पुल के वीडियो आए सामने

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 05:28 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः ताइवान में आज आए सबसे शक्तिशाली भूकंप  के दिल दहलाने वाले वीडियो सामने आए हैं। रिएक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया,  जो कि 25 वर्षों में द्वीप पर आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। भूकंप से मची तबाही कारण चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 60 घायल हो गए।

 

मरने वाले चार लोगों में से तीन सात लोगों के समूह का हिस्सा थे जो ताइपे शहर के चारों ओर की पहाड़ियों के बीच सुबह की सैर पर निकले थे। भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर चट्टानें खिसकने से ये लोग कुचलकर मर गए। भूकंप के बाद जापान और फिलीपींस में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में इमारतें और पुल बुरी तरह हिलते दिख रहे हैं। लोग इधर से उधर   भागते दिख रहे हैं। अधिकारियों ने आने वाले दिनों में और अधिक झटकों की चेतावनी दी है। ताइवान अधिकारियों की रिपोर्ट है कि यह 1999 में देश में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप है, जिसमें 2,400 लोग मारे गए थे। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में भूकंप के झटकों के कारण कई इमारतें हिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

 

एक अन्य वीडियो में लोगों को एक पुल पर फंसे हुए दिख रहे हैं, जबकि भारी भूकंप के कारण पुल हिचकोले खा रहा है।  भूकंप के बाद हुआलिएन और अन्य जगहों पर बहुमंजिला इमारतें झुक गईं। स्थानीय ताइवानी टीवी चैनलों ने लगभग 100,000 लोगों की आबादी वाले तटीय शहर हुआलिएन की सड़कों पर बुलडोजरों को चट्टानों को हटाते हुए दिखाया।ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने स्थानीय और केंद्र सरकार की एजेंसियों से एक-दूसरे के साथ समन्वय करने का आह्वान किया और कहा कि राष्ट्रीय सेना भी सहायता प्रदान करेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News