अनंत अंबानी की शादी में खूब नाचे WWE रेसलर जॉन सीना, सामने आया वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 11:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका सबको खासकर के अंबानी परिवार बेसब्री से इंतजार था। आज भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से है। शादी में दिग्गज रेसलर जॉन सीना शामिल हुए। WWE के 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके जॉन सीना का पूरा नाम जॉन फेलिक्स एंथोनी सीना है। अमेरिकी पेशेवर ये सिर्फ पहलवान ही नहीं बल्कि अभिनेता और पूर्व रैपर भी हैं। दुनिया के सबसे महान पेशेवर पहलवानों में से एक सीना कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

इस बार उनके बारे में हो रही चर्चा उनकी पहलवानी या फिल्में नहीं, उनका अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने है। जिसके के लिए वे मुंबई पंहुचे हैं। अंबानी परिवार के इस जश्न में जॉन सीना खूब मजे कर रहे है। 47 वर्षीय के सीना शादी में नीले रंग का बंद गले का कुर्ता और सफेद पैंट पहने नजर आए। इतना ही नहीं बारातियों में शामिल हो कर सीना ने जमकर ठुमके लगाए। उन्होंने ढोल की धुन पर भांगड़ा भी किया। बता दें कि बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटरपहुंची, जिसको दुल्हन के घर के तौर पर माना गया। वहां पहुंचते ही बारातियों ने जमकर डांस किया। हालांकि, सबसे पहले साफा बांधने की रस्म हुई। उसके बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर रजनीकांत, संजय दत्त, रणवीर सिंह, अनिल कपूर समेत जान्हवी कपूर, वरुण धवन, और अर्जुन कपूर ने भी जमकर ठुमके लगाए।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himanshu Aswal Levels (@news_bufff)

इसी बीच फैंस के कई तरह के मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ये रिएक्शन जॉन सीना के डांस वीडियो पर आ रहे हैं, जिसको सोशल मीडिया पर खुब शेयर किया गया है। ऐसे में  tushar.bokadia.93 नाम के एक यूजर ने लिखा, लोल, क्या हो रहा है। इस शादी में यही देखना बाकी था। वहीं, farzadbiriya यूजर नाम वाले फैन ने जॉन सीना को बेस्ट बताया। बताते चलें कि जॉन सीना का जन्म 23 अप्रैल 1977 को वेस्ट न्यूबरी, मैसाचुसेट्स, यूएसए में हुआ था। जॉन सीना का पूरा नाम जॉन फीलिक्स एंथनी सीना जूनियर है। शुरू से ही उनको वेट लिफ्टिंग में काफी रुचि थी। जिसके चलते उन्होंने प्रोफेशन रेसलिंग में अपना कदम रखा और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रेसलिंग की दुनिया में जॉन ने परचम लहराया। इसके अलावा जॉन कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। WWE के 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे जॉन सीना ने हाल ही में मनी इन द बैंक में आकार सरप्राइज दिया और बताया कि 2025 में वह रेसलर के रूप में संन्यास ले लेंगे।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News