बीबी और 2 बच्चों को गोली मारने के बाद भाजपा नेता ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2016 - 05:40 PM (IST)

नई दिल्ली: बहोरीबंद क्षेत्र में उस वक्त एक बड़ी घटना सामने आई जब एक भाजपा नेता शशांक तिवारी ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिसते ही भाजपा नेताओं सहित जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच में कर्ज से परेशान होने कारण सामने आ रहा है।

 

एसपी गौरव सिंह राजपूत ने बताया तिवारी ने पहले अपनी पत्नी मिनी तिवारी, 12 साल की बेटी चाहत और आठ साल के बेटे अभि की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके इलावा अलावा दो पालतू कुत्तों को भी गोलीमार दी। जिसमें मौके पर ही सभी ने दम तोड़ दिया। बाद में शशांक तिवारी ने गोली मारकर खुद भी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

 

घटमा की वजह भारी कर्ज को बतोया जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालक तिवारी काफी कर्ज में डूब गए थे। हत्या और फिर आत्महत्या को इसी कर्ज के तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

शशांक तिवारी पूर्व में समाजवादी पार्टी का नेता था, कुछ समय पूर्व ही उसने भाजपा की सदस्यता ली थी, जिसके बाद उसे विधायक प्रतिनिधि बना दिया गया था।शनिवार को उसके पेट्रोल पंप की रिओपनिंग होनी थी। फिलहाल पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News