साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान ने ली Ultraviolette F77 Mach 2 की डिलीवरी, लाखों में है इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत
punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 03:05 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक बाइक हाल ही में भारत में लॉन्च की गई है। यह बाइक दो वेरिएंट- F77 Mach 2 और F77 Mach 2 Recon में लाई गई है। F77 Mach 2 की कीमत 2.99 लाख रुपये और F77 Mach 2 Recon की कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम हैं। साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान ने इस बाइक की डिलीवरी ली है।
पावरट्रेन
Ultraviolette F77 Mach 2 में 27kW की मोटर और F77 Mach 2 Recon में 30kW की मोटर दी गई है। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में 7.1kWh की बैटरी और रिकॉन ट्रिम में 10.3kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी रेंज क्रमशः 212 किमी और 323 किमी है। यह बइक 2.8 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 7.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक बाइक के दो वेरिएंट में तीन राइड मोड, पांच इंच टीएफटी, ऑटो-डिमिंग लाइट्स, हिल होल्ड, एबीएस और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कलर ऑप्शन
Ultraviolette F77 Mach 2 बाइक 9 रंगों- स्टील्थ ग्रे, एस्टेरॉयड ग्रे, कॉस्मिक ग्रे, प्लाज्मा रेड, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर यलो, स्टेलर व्हाइट, सुपरसोनिक सिल्वर और लाइटनिंग ब्लू में उपलब्ध होगी।