क्या राजवीर जवांदा की हालत पहले से ज्यादा गंभीर है? डॉक्टरों ने दो दिन से क्यों नहीं दिया कोई अपडेट ?

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 05:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क : लोकप्रिय पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा, जो अपने हिट गाने 'जम्मे नाल दे' के लिए जाने जाते हैं, एक गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें 27 सितंबर 2025 को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है। सिंगर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं, और वह अभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर हैं।

राजवीर की हालत गंभीर अभी भी गंभीर

हादसे के 10 दिन बाद भी राजवीर की हालत में कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं हुआ है। उनके सिर और रीढ़ की चोटों के कारण कुछ अंग सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। MRI रिपोर्ट में ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी (हाइपॉक्सिक परिवर्तन) और स्पाइनल कॉर्ड में गंभीर क्षति पाई गई है, जिससे उनके अंगों में कमजोरी आई है। डॉक्टरों को ऑर्गन फेल्योर का खतरा भी बना हुआ है।

डॉक्टरों ने स्वास्थ्य अपडेट देना क्यों बंद किया?

फोर्टिस अस्पताल पहले रोजाना राजवीर के स्वास्थ्य अपडेट साझा करता था। लेकिन 3 अक्टूबर 2025 के बाद कोई नई सूचना जारी नहीं की गई है। इसका कारण यह है कि उनकी हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है और मेडिकल टीम के पास कोई नया अपडेट नहीं है।

PunjabKesari

परिवार और इंडस्ट्री का समर्थन

राजवीर की मां ने बताया कि यह समय उनके परिवार के लिए भावनात्मक और आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा है। मेडिकल खर्च काफी बढ़ गए हैं। हालांकि, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई साथी और दोस्त उनके परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने इलाज, भोजन और अन्य आवश्यक चीजों में समर्थन प्रदान किया है।

कैसे हुआ था हादसा

राजवीर की बाइक कथित तौर पर बद्दी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें उन्होंने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। उनके कई इंडस्ट्री दोस्तों ने अस्पताल में आकर उनका हाल जाना और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सोशल मीडिया पर उनकी त्वरित स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News