भारत के किस राज्य में है सबसे ज्यादा सैलरी? जानें आपके स्टेट का क्या है हाल
punjabkesari.in Wednesday, Dec 03, 2025 - 07:42 PM (IST)
नेशनल डेस्क : देश में आय के स्तर को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका द्वारा शेयर किए गए स्टेटवाइज एवरेज मंथली सैलरी के ताज़ा आंकड़ों ने सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छेड़ दी है। उन्होंने Forbes Advisor India के डेटा का हवाला देते हुए कहा कि भारत तभी समृद्ध बनेगा जब हर भारतीय की कमाई बढ़ेगी, विशेषकर उन लोगों की, जो आर्थिक रूप से सबसे निचले स्तर पर हैं।
कौन सा राज्य कमाता है सबसे ज्यादा?
साल 2025 में भारत की औसत मासिक आय करीब ₹28,000 पहुंच चुकी है। लेकिन राज्यों के हिसाब से आय में बड़ा अंतर दिखाई देता है। सूची में सबसे ऊपर है दिल्ली, जहां औसत मासिक कमाई ₹35,000 है। यह राजधानी के मज़बूत सर्विस सेक्टर, सरकारी नौकरियों तथा निजी रोजगार के अवसरों के कारण संभव हुआ है।
दूसरे स्थान पर है कर्नाटक, जिसकी औसत मासिक आय ₹33,000 है। बेंगलुरु का आईटी सेक्टर, स्टार्टअप इकोसिस्टम और बड़ी टेक कंपनियों की मौजूदगी यहां नौकरियों और सैलरी वृद्धि का मुख्य आधार है। इसके बाद महाराष्ट्र ₹32,000 और तेलंगाना ₹31,000 के औसत वेतन के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। मुंबई-पुणे की व्यस्त बिजनेस एक्टिविटी और हैदराबाद के आईटी सेक्टर की चमक इन राज्यों की कमाई को लगातार ऊपर ले जा रही है।
India will only be truly prosperous when the average Indian is prosperous.
— Harsh Goenka (@hvgoenka) December 3, 2025
This map says it all-Maharashtra tops at ₹32,000, Bihar is last at ₹13,500.
Our real mission must be one: lift the bottom layer, raise the average, grow together. 🇮🇳📈 pic.twitter.com/n2tJpA0AeB
बिहार में सबसे कम आय
डेटा के अनुसार, भारत में सबसे कम औसत मासिक आय बिहार में दर्ज की गई है, जो मात्र ₹13,500 प्रति महीना है। इसके बाद अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (₹13,000) का स्थान है। पूर्वोत्तर की बात करें तो नागालैंड (₹14,000) और मिजोरम में भी औसत मासिक आय काफी कम है। नौकरी के कम अवसर, सीमित उद्योग, और धीमी आर्थिक गतिविधि इन राज्यों की आय को प्रभावित करते हैं।
दक्षिण भारत सबसे मजबूत
रोजगार और आय दोनों के मामले में दक्षिण भारत हमेशा से बेहतर माना जाता है। कर्नाटक के अलावा:
तमिलनाडु – ₹29,000
आंध्र प्रदेश – ₹26,000
केरल – ₹24,500
ये आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि दक्षिण भारत आर्थिक अवसरों और वेतन वृद्धि में सबसे मजबूत स्थिति बनाए हुए है।
