आखिर ये ऑटो वाला क्यों हुआ वायरल... जिसने जीता सबका दिल, Orry भी करता है फॉलो- VIDEO

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2024 - 05:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: यूपी के एक ऑटो वाला इन द्नों काफी फेमस हो रहा है। इस ऑटो वाले का हर एक पोस्ट और सोशल मीडिया प खुब वायरल हो रहा है। अबु जैद नाम का ये ऑटो चालक अपनी फिटनेस के चलते लोगों द्वारा खुब तारीफें बटोर रहा है। इंस्टाग्राम की बात करें तो जैद के 60,000 फॉलोअर्स है। जाना माना और हर सेलिब्रिटी का दोस्त ओरी भी इसे फॉलो करता है। हाल ही में जैद के पोस्ट किए वीडियो को लोग खुब पंसद कर रहें है। इस वारयल वीडियो में वे अपने पूरा दिन का रूटीन बताता नजर आ रहा है। वो बताता है कि कैसे वो अपनी हेल्थ और फिटनेस को मैंटेन करके रखता है। 

नौकरी के साथ-साथ हेल्थ पर फोकस करने के चलते लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में वो कुछ खाता हुआ दिखाई दे रहा है,डिसके साथ ही वे कहता है कि डाइट में वो हेल्दी खाना खाता है। अगले शॉट में उसे जिम में वर्कआउट करते देखा जा सकता है। उसके इंस्टाग्राम पर इसी तरह के कई अन्य पोस्ट भी शेयर किए गए हैं। इस वीडियो को अभी तक 12.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। जबकि 7.47 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abu Zaid (@abu_zaidfit)

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, 'ऑटो वाला सुनकर फ्लावर समझे क्या, फायर है मैं।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इसे कहते हैं असली मर्द। जिम्मेदारियां उठाना और उसी समय में जुनून को फॉलो करना। इसे जारी रखो भाई। पुरुष बहादुर होते हैं।' तीसरी यूजर लिखता है, 'सॉरी भाई, मैं किराए को लेकर मोलभाव नहीं करूंगी।' वहीं चौथी यूजर का कहना है, 'आपके ऑटो में मुझे भी चलना है।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News