चार थप्पड़ पड़ेंगे तो अपनी शक्ल नहीं पहचान पाएगी...दिल्ली मेट्रो में फिर आपस में भिड़ी दो महिलाएं, Video वायरल

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 08:50 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली मेट्रो हो और झगड़ा ना हो। ऐसा शायद कम ही देखने को मिलता है। दिल्ली मेट्रो में आए दिन लड़ाई-झगड़े के वीडियो सामने आते रहते हैं। इसके अलावा आपत्तिजनक डांस और कई बार कपल आपत्तिजनक हरकतें करते हुए भी दिल्ली मेट्रो में देखे जा चुके हैं। दरअसल, दिल्ली मेट्रो में हर दिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाएं आपस में झगड़ती नजर आ रही हैं।


वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि दो महिलाएं दिल्ली मेट्रो के एक कोच में आपस में लड़ रही हैं...और कुछ महिलाएं दोनों का वीडियो बना रही हैं। इतना ही नहीं कुछ महिला दोनों की लड़ाई देखकर हंस भी रही हैं। एक महिला कहती है हिंदी में बोल, महिला आगे कहती है कि शराब पीकर आई है। दूसरी महिला इस पर कहती है कि चार थप्पड़ पड़ेंगे तो अपनी शक्ल नहीं पहचान पाएगी। इसके बाद दोनों महिलाएं के बीच हाथापाई होने लगती है। इस दौरान मेट्रो में मौजूद अन्य महिलाओं ने बीच बचाव करने की कोशिश की। वीडिया सोशल मीडिया एक्स यूजर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडियायूट्यूब वीडियो पर फब्तियां कस रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News