कौन है भारत देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री और कौन सबसे गरीब? ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Sunday, Aug 24, 2025 - 05:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारत में किस मुख्यमंत्री के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है और किसके पास सबसे कम, इसका खुलासा Association for Democratic Reforms (ADR) और National Election Watch (NEW) की रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट में देश के 27 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया है।

यह भी पढ़ें - Heavy Rain Alert: 24, 25, 26, 27, 28, 29 अगस्त तक होगी भीषण बारिश, IMD ने इस राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 30 मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति करीब 54.42 करोड़ रुपये है। इन सभी की कुल संपत्ति मिलाकर लगभग 1,632 करोड़ रुपये होती है। हालांकि, सभी मुख्यमंत्रियों की संपत्ति में काफी बड़ा अंतर है।

यह भी पढ़ें - घर में थी पूजा, पीरियड रोकने के लिए 18 साल की युवती ने खाई ये खतरनाक दवाई; फिर आधी रात में...

सबसे अमीर मुख्यमंत्री

  1. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास करीब 931 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
  2. दूसरे नंबर पर हैं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, जिनकी संपत्ति 332 करोड़ रुपये से अधिक है।
  3. तीसरे नंबर पर हैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जिनके पास 51 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री

  1. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - 55.24 लाख रुपये 
  2. श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - 15.38 लाख रुपये

अन्य प्रमुख मुख्यमंत्रियों की संपत्ति

  1. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - 3.80 करोड़ रुपये 
  2. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी - 1.97 करोड़ रुपये
  3. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - 1.97 करोड़ रुपये
  4. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - 1.64 करोड़ रुपये
  5. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - 1.54 करोड़ रुपये
  6. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा - 1.46 करोड़ रुपये 
  7. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - 1.18 करोड़ रुपये

रिपोर्ट कैसे बनी?

ADR ने यह रिपोर्ट मुख्यमंत्रियों द्वारा चुनाव से पहले दिए गए हलफनामों के आधार पर तैयार की है। इसमें मणिपुर को शामिल नहीं किया गया क्योंकि वहां फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News