आपके होम लोन की किश्तें अब हो जाएगी कम, देश के बड़े बैंकों ने ब्याज दोरों में की कटौती, देखें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 02:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद देश के प्रमुख बैंकों ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में भी कटौती का ऐलान किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी एमसीएलआर दरों में संशोधन किया है। आइए जानते हैं कि किस बैंक ने कितनी कटौती की है और नई ब्याज दरें क्या होंगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लेंडिंग रेट्स
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपनी एमसीएलआर दरों में 5 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती की है। यह बदलाव 15 अगस्त 2025 से लागू हो गया है। अब एसबीआई की एमसीएलआर दरें 7.9% से 8.85% के बीच हैं, जो पहले 7.95% से 8.9% तक थीं।
समयावधि | पहले का MCLR (%) | रिवाइज MCLR (%) |
---|---|---|
ओवरनाइट | 7.95 | 7.90 |
एक महीने | 7.95 | 7.90 |
3 महीने | 8.35 | 8.30 |
6 महीने | 8.70 | 8.65 |
एक साल | 8.80 | 8.75 |
दो साल | 8.85 | 8.80 |
तीन साल | 8.90 | 8.85 |
बैंक ऑफ बड़ौदा के लेंडिंग रेट्स
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 12 अगस्त 2025 से अपनी एमसीएलआर दरों में संशोधन किया है। ओवरनाइट एमसीएलआर को 8.10% से घटाकर 7.95% किया गया है। एक महीने की एमसीएलआर 8.30% से घटकर 7.95% हो गई है। तीन महीने की एमसीएलआर 8.5% से 8.35%, छह महीने की 8.75% से 8.65% और एक साल की एमसीएलआर 8.9% से घटाकर 8.8% कर दी गई है।
एचडीएफसी बैंक ब्याज दरें
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने भी अपनी एमसीएलआर दरों में कटौती की है। नई दरें 7 अगस्त 2025 से लागू हैं, जिसमें ब्याज दरें 8.55% से 8.75% के बीच आ गई हैं। यह संशोधन RBI की अगस्त मीटिंग के बाद किया गया है।
क्रम संख्या | एमसीएलआर बेंचमार्क | 12.08.2025 से प्रभावी एमसीएलआर (%) |
---|---|---|
1 | ओवरनाइट एमसीएलआर | 7.95 |
2 | 1 माह | 7.95 |
3 | 3 माह | 8.35 |
4 | 6 माह | 8.65 |
5 | 1 वर्ष एमसीएलआर | 8.80 |
पंजाब नेशनल बैंक की लेंडिंग रेट्स
पंजाब नेशनल बैंक ने भी एमसीएलआर दरों में 5 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। ओवरनाइट एमसीएलआर 8.2% से घटाकर 8.15% किया गया है। एक महीने की एमसीएलआर 8.35% से 8.3%, तीन महीने की 8.55% से 8.5%, छह महीने की 8.75% से 8.7%, एक साल की 8.9% से 8.85% और तीन साल की एमसीएलआर 9.2% से घटाकर 9.15% कर दी गई है। यह नया रेट 1 अगस्त 2025 से प्रभावी है। हालांकि, यह कटौती RBI की अगस्त बैठक से पहले की गई थी।