जब पंजाबी शादी में अंग्रेजो ने लूटे नोट, वीडियो हुआ Viral

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 01:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय शादियों में अक्सर लोगों को नोटों ​की बारिश करते हुए देखा जाता है। लोग एक दूसरे पर नोट बरसाकर अपनी खुशी का जश्न मनाते हैं। ऐसा ही एक पंजाबी शादी का वीडियो सामने आया है जिसमें लोग नाचते हुए खूब नोट उड़ा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन नोटों को बैंड बाजे वाले नहीं बल्कि अंग्रेज उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। 


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ भारतीय लोग पंजाबी गानों पर झूम रहे हैं और डॉलर उड़ा रहे हैं। इसे देखते ही अंग्रेजों में डॉलर उठाने शुरू कर दिया। देखते ही देखते अंग्रेजों में डॉलर लूटने की होड़ मच गई। ये वीडियो कहां और कब का है इस बात की जानकारी तो अभी नहीं है लेकिन लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 


एक यूजर्स ने इसे ट्विटर पर शेयर कर लिखा कि पंजाबी डांस करते हुए डॉलर उड़ा रहे हैं और फिरंगी उसे उठा रहे हैं। शादी में शामिल अंग्रेजों के पैसे लूटने का ये दिलचस्प और मजेदार वीडियो कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। एक यूजर ने लिखा कि आजादी का बदला इंग्लैंड भी हमारा है 2030 के बाद। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News