ड्रॉयफ्रूट स्टफिंग के साथ मार्केट में आई 'सोने-चांदी की पानीपूरी', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 12:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई अतरंगी वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है,जिसमें सोने-चांदी की पानीपूरी दिखाई दे रही है। ये वीडियो काफी हैरान करने वाला है। इसे @gyanibabanitesh अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया है।   

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by gyani baba (@gyanibabanitesh)

>

दरअसल वीडियो में दिख रही पानीपूरी के ऊपर सोने और चांदी का वरक है। इसे काफी अजीब तरीके से बनाया जाता है। इसमें आलू-प्याज के मसाले की जगह काजू-बादाम की स्टफिंग की जाती है। इसके बाद इसमें शहद डालकर और अन्य पदार्थ भी डाला जा रहा है। साथ ही यह भी देख सकते हैं कि गोलगप्पों को सोने की ट्रे और छोटे-छोटे कप पर रखा गया है। दरअसल वो ठंडई फ्लेवर वाला पानी है।  उसके बाद गोलगप्पों के ऊपर सोने और चांदी का वरक लगाया जा रहा है।

PunjabKesari

इस वीडियो को अबतक 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ लोग इस पर अलग- अलग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने कहा - ये औकात से बाहर है! दूसरे यूज़र ने लिखा- इसे खाना है या फिर तिजोरी में सहेजकर रखना है। एक ने कहा कि इसका कोई फायदा नहीं, असली चीज खाओ।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News