वेदर अपडेट: दिल्ली में IMD ने हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 01:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: IMD ने कहा कि बुधवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश होने और आंधी आने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह 10 बजे हवा में नमी का स्तर 33 फीसदी दर्ज किया गया| IMD ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें कहा गया है कि अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में और बारिश होने की उम्मीद है|


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News