वेदर अपडेट: IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, तापमान बढ़ने से बढ़ेगी दिन और रात को तपिश

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 11:14 AM (IST)

नेशनल डेस्क :  गर्मी ने एक बार फिर से लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं हैं। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में लोगों को अगले 6 दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट और चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

PunjabKesari

बीते सप्ताह की वेदर रिपोर्ट देखें तो यहां पर अधिकतम पारा 41 से 43 डिग्री के बीच रहा। इस हफ्ते 44 से 45 डिग्री के बीच अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहेगा, जबकि बुधवार को संभावना है कि तापमान 45 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इससे दिन और रात के समय गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News