ऑपरेशन गंगाः वीके सिंह ने पोलैंड से 437 यात्रियों को दिल्ली के लिए किया रवाना
punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 07:08 AM (IST)

नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और तेज होते जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चलाया जा रहा है। यूक्रेन में अब भी लगभग 13000 भारतीय फंसे हुए हैं, जिसमें अधिकतर छात्र हैं। भारत सरकार अपने नागरिकों की वतन वापसी के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं आज वारसॉ, पोलैंड में भारतीय दूतावास के एक ट्वीट के अनुसार 437 भारतीय नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक के साथ दो और उड़ानें आज पोलैंड से दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।
Two more flights with 437 Indian nationals and one Bangladeshi national have taken off from Poland to Delhi today, as per a tweet by the Embassy of India in Warsaw, Poland pic.twitter.com/tkcSmiuaBU
— ANI (@ANI) March 2, 2022
बता दें यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के वतन वापसी के लिए भारत सरकार ने चार मंत्रियों की टीम बनाई है। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया, जनरल वीके सिंह को पोलैंड, हरदीप पुरी को हंगरी और किरण रिजिजू को स्लोवाकिया से भारतीय नागरिकों की वापसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।