मणिपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली ''जय हिंद यात्रा'', भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को किया सलाम

punjabkesari.in Friday, May 09, 2025 - 01:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क. मणिपुर में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक विशेष रैली का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष केशम मेघचंद्र और कांग्रेस विधायक दल के नेता ओकराम इबोबी सिंह ने किया। रैली का नाम 'जय हिंद यात्रा' रखा गया और इसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में आयोजन किया गया था। ये सशस्त्र बल भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे, जिसने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब दिया था।

कार्यकर्ताओं ने 4 किलोमीटर की दूरी तय की 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय ध्वज थामे हुए लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय की। रैली बीटी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर वहीं समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय सशस्त्र बलों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई और उन्हें प्रोत्साहित किया।

कांग्रेस की पूरी समर्थन की घोषणा

कांग्रेस विधायक दल के नेता इबोबी सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह रैली भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करने और उन्हें उत्साहित करने के लिए आयोजित की गई थी। यह संघर्ष किसी देश के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी आतंकवाद को सहन नहीं कर सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस केंद्र सरकार की आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का दिल से समर्थन करती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News