गंगा नदी में चलती नाव पर हुक्का पीते और चिकन पकाते युवाओं का वीडियो वायरल
punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2022 - 07:28 AM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लोग जहां परेशान हैं, वहीं गंगा नदी में एक नाव पर कुछ लोगों द्वारा मांस पकाने और हुक्का पीने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में चलती नाव पर चार-पांच लोग अंगीठी पर मांस सेकते हुए और हुक्का पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह वीडियो दारागंज इलाके का प्रतीत होता है, जहां गंगा नदी में कुछ लोग नाव पर पिकनिक मनाते दिख रहे हैं।
गंगा में नाव पर हुक्का पीते और चिकन पकाते युवाओं का वीडियो वायरल, लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति. ऐसे लोगों के कारण ही आम जनता को परेशानी होती है. pic.twitter.com/3nWO70cm4h
— Bikram Singh (@bikramsamvad) August 30, 2022
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा, “यह वीडियो हमारे संज्ञान में आया है जिसमें कुछ लोग चलती नाव पर हुक्का पी रहे हैं और मांसाहार भोजन पकाया जा रहा है। इस वीडियो की जांच की जा रही है और नाव पर दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है।” उन्होंने कहा कि पहचान के बाद इन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी।