ईरान का दुबई पर नया हमला: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दागे ड्रोन, भारतीय समेत 4 लोग घायल (Video)
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 02:05 PM (IST)
International Desk: मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के बीच Dubai International Airport (DXB) के पास बुधवार को दो ईरानी ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के मुताबिक इन ड्रोन हमलों में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में Ghana के दो नागरिक, Bangladesh का एक नागरिक और India का एक नागरिक शामिल है। सभी को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर हालात का जायजा लिया।
Four injured after drones fall near Dubai airport
— Shakeel Yasar Ullah (@yasarullah) March 11, 2026
Dubai Media Office is reporting that four people have been injured after two drones fell in the vicinity of Dubai airport pic.twitter.com/hnJ9K7Wrfk
दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार ड्रोन गिरने की घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर हवाई यातायात पूरी तरह सामान्य बना हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब Iran और Israel के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है और क्षेत्र में कई सैन्य हमले हो रहे हैं।
इसी बीच खबर आई है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei युद्ध के दौरान घायल हो गए हैं। यह जानकारी ईरान के राष्ट्रपति के बेटे Yousef Pezeshkian ने दी। उन्होंने कहा कि चोट लगने के बावजूद खामेनेई सुरक्षित और ठीक हैं। रिपोर्टों के मुताबिक खामेनेई पहले दिन हुए अमेरिका और इजराइल के हमलों के दौरान घायल हुए थे। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब उनके स्वास्थ्य और ठिकाने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। विश्लेषकों का मानना है कि मध्य-पूर्व में बढ़ते हमलों के कारण अब खाड़ी क्षेत्र के बड़े शहर और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे भी खतरे के दायरे में आ सकते हैं।
