होने वाला कुछ बड़ा ! ट्रंप का नया संदेश लेकर ईरान पहुंचे पाक आर्मी चीफ मुनीर
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 02:35 PM (IST)
International Desk: ईरान और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को तेहरान में एक अहम बैठक होने जा रही है जिसमें अमेरिका के साथ हाल ही में हुए संदेशों और रुकी हुई वार्ता पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। अब इस गतिरोध को तोड़ने के लिए नई कोशिश की जा रही है।
Iran and Pakistan to meet on Thursday to discuss messages exchanged with US: Iran Media
— ANI Digital (@ani_digital) April 16, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/PjM88WcBK6 #Munir #Iran #Pakistan #Islamabadtalks #Araghchi #US #WestAsiaConflict pic.twitter.com/faJqlkdGiP
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची (Abbas Araghchi) ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर (Asim Munir) का तेहरान में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बातचीत के लिए मंच उपलब्ध कराकर अहम भूमिका निभाई है और दोनों देश क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं। सूत्रों के अनुसार, जनरल मुनीर अपने साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक नया संदेश लेकर आए हैं, जिसमें संभावित दूसरी दौर की वार्ता का खाका हो सकता है। इस बैठक को अमेरिका-ईरान के बीच रुकी बातचीत को फिर से शुरू करने की “आखिरी कोशिश” माना जा रहा है।
यह कूटनीतिक गतिविधि ऐसे समय हो रही है, जब क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और दो सप्ताह का युद्धविराम भी अस्थिर स्थिति में है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह युद्धविराम बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन समझौते के जरिए समाधान चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में कुछ बड़ा फैसला हो सकता है। आने वाले समय में इस वार्ता का अगला दौर फिर से इस्लामाबाद में हो सकता है, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
