वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले का VIDEO आया सामने
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 08:20 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका की राजधानी से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां के ऐतिहासिक हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) डिनर के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। जिस समय फायरिंग हुई उस समय डोनाल्ड ट्रंप स्टेज पर मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रंप को कवर किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए। अब इस घटना का वीडियो भी सामने आ गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
🇺🇸Eyewitnesses at the White House Correspondents' Dinner described officers with long rifles pointed at their table and throughout the ballroom after the shooting.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 26, 2026
The heavy security response was compared to what happened in Butler, Pennsylvania during the assassination attempt… https://t.co/kudwcnIfMz pic.twitter.com/u1nco8IOKE
कैबिनेट के साथ मौजूद थे Trump और J.D. Vance
मिली जानकारी के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल डिनर में ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके कैबिनेट के कई शीर्ष सदस्य भी शामिल थे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के अन्य सदस्यों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
सीक्रेट सर्विस का एक्शन: हिरासत में ले लिया गया शूटर
व्हाइट हाउस पूल रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही गोलियों की गूंज सुनाई दी, सुरक्षा एजेंट 'गोली चली-गोली चली' चिल्लाते हुए एक्टिव हो गए। होटल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला। रेडियो संदेशों के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध शूटर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल फायरिंग के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं हो पाया है।
🇺🇸Erika Kirk was seen in tears after the White House Correspondents' Dinner
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 26, 2026
Sending my best to her in this moment. https://t.co/DPI6Nds0Hn pic.twitter.com/h10MD9wQrO
घटना से पहले का रहस्यमई विवाद
हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस कथित फायरिंग से ठीक एक दिन पहले इसी हिल्टन होटल में एक अजीबोगरीब घटना देखी गई थी। होटल की दीवारों पर प्रोजेक्टर के जरिए डोनाल्ड ट्रंप और विवादित शख्सियत जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स दिखाए गए थे। यह हरकत किसने की और क्या इसका आज की घटना से कोई संबंध है, एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं।
