ट्रंप का नया दावा: ईरान का 10 मिनट में आया नया ऑफर ! बोले-अब Iran से No मुलाकात.. सिर्फ पर फोन होगी बात

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 11:35 AM (IST)

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने एक नया शांति प्रस्ताव भेजा, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया है। ट्रंप ने शनिवार को फ्लोरिडा से वाशिंगटन आने के लिए एयर फोर्स वन विमान में सवार होने से पहले कहा, "उन्होंने हमें एक प्रस्ताव भेजा, जो बेहतर हो सकता था। दिलचस्प बात यह है कि जब मैंने इसे खारिज कर दिया तो 10 मिनट के अंदर हमें दूसरा प्रस्ताव मिला, जो काफी बेहतर है।" राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि ताजा प्रस्ताव में क्या है।

 

उन्होंने बस यही कहा कि ईरान ने काफी पेशकश की हैं। ट्रंप ने हालांकि कहा कि उनकी एक शर्त यह है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने ईरान के साथ नए दौर की वार्ता इसलिए रद्द कर दी क्योंकि इसके लिए बहुत सफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनके वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की मुलाकात "देश के नेता से नहीं होने वाली थी।" ट्रंप ने कहा कि अमेरिका टेलीफोन के जरिये समझौता करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "वे (ईरान) जब चाहें, हमें कॉल कर सकते हैं।" ट्रंप ने कहा, "सबकुछ हमारे नियंत्रण में है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News