दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, दिन दिहाड़े पति-पत्नी व बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  देश की राजधानी दिल्ली दिन-प्रतिदिन असुरक्षित होती जा रही है। यहां बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज का सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं, परिवार का एक सदस्य घायल हो गया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, मिथिलेश वसंत कुंज में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह जब काम वाली उनके घर पहुंची तो देखा मिथिलेश (45), उनकी पत्नी सिया और बेटी नेहा (16) का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं, मिथिलेश का बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में था। पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 5 बजे की है। 

PunjabKesari
मिथिलेश का परिवार मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला था। कुछ महीने पहले उनके बेटे का अपहरण हुआ था। पुलिस ने बताया कि तीनों का कत्ल बड़ी बेरहमी से किया गया है। उनके शरीर पर चाकुओं के कई निशान हैं। अभी हमलावर को काई सुराग नही लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News