दिल्ली: शख्स ने पत्नी और 4 साल की बेटी का कत्ल, फिर खुद को लगाई फांसी

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 06:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली से एक दिल दिहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के बाद खुद सुसाइड कर लिया। इस घटना से सारे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर घटना की जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके की बताई जा रही है। अजय नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रह रहा था। अजय ने किसी बात को लेकर अपनी 38 वर्षीय पत्नी टीना और 4 साल की बेटी वर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों की हत्या के बाद अजय ने कमरे में फांसी लगाकर खुद सुसाइड कर लिया।  

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार मां और बच्ची का शव बेड पर खून से सना पड़ा था। दोनों पर चाकू से वार किए गए थे। इस बात की जानकारी पुलिस को उस समय हुई जब सुबह उनका बड़ा बेटा काम से वापिस आया। घर में माता-पिता और बहन की लाशें देख वह चीख पड़ा। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News