जमशेदपुरः शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए इस कॉलेज ने शुरु की अनोखी पहल

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2018 - 04:37 PM (IST)

जमशेदपुरः झारखंड में जमशेदपुर जिले के एक कॉलेज में एक गरीब छात्राओं को पढ़ाने का एक अनोखा प्रयास शुरु किया गया है। इसमें शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए जरुरतमंद छात्राओं को अार्थिक सहायता दी जाती है। 

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर वूमेन कॉलेज के अध्यापिकाओं ने 2011 से एक कोष का निर्माण किया है। इसमें गरीब पढ़ने वाली छात्राओं के लिए सभी अध्यापिकाएं हर महीने अपने वेतन का एक अंश उस कोष में जमा करवाती है। इस कोष से गरीब छात्राओं को ऋण दिया जाता है। इससे छात्राओं को पढ़ाई करने में सहायता मिलती है। इसमें एक महत्वपूर्ण बात यह है कि कर्ज को लोटाने की कोई निश्चित अवधि नहीं है। छात्राएं अपने पैरों पर खड़ी होकर उस ऋण को चुका सकती है। 

बता दें कि इस कोष के संचालन के लिए एक कमेटी का निर्माण किया गया है। अब तक लगभग 600 से अधिक छात्राएं इस कर रहित ऋण का लाभ उठा चुकी है। इसमें छात्राओं को 5000 रुपए तक का ऋण दिया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News