देश में एम.बी.बी.एस. की सीटें बढ़ाने की कवायद शुरु, डेढ़ लाख तक पहुंच सकती है संख्या

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 10:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: 2024-25 सेशन में नए मैडिकल कॉलेज शुरू होने के साथ-साथ अब एम.बी.बी.एस. की सीटों में भी जल्द इजाफा हो सकता है। माामले से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में एम.बी.बी.एस. की करीब 1.08 सीटें हैं, जो बढ़कर करीब डेढ़ लाख के आसपास पहुंच सकती हैं। उनका यह भी कहनाा है कि हालांकि इस बारे में अभी असेसमेंट प्रोसेस चल रहा है। नेशनल मेडिकल कमिशन ( एन.एम.सी.) के पास नए मैडिकल कॉलेज के लिए 112 और एम.बी.बी.एस. की सीटें बढ़ाने के लिए 58 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं, जिनकी जांच प्रक्रिया चल रही है।

सीटें बढ़ाने के साथ  ए.आई. पर जोर
एन.एम.सी. की अंडर ग्रेजुएट मैडिकल एजुकेशन बोर्ड की प्रेजिडेंट डॉ. अरुणा वी. वानिकर के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024-25 में एम.बी.बी.एस. की कितनी सीटें बढ़ेंगी, इसको लेकर कोई टारगेट तय नहीं किया गया है लेकिन सीटें बढ़ाने के साथ-साथ सबसे ज्यादा जोर इस बात पर होगा कि छात्रों को गुणवत्ता युक्त मैडिकल एजुकेशन मिले। इसको लेकर एन.एम.सी. की ओर से सभी जरूरी कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि धीरे-धीरे कॉलेजों में जाकर इंस्पेक्शन की प्रक्रिया को कम किया जाएगा और ऑनलाइन प्रक्रिया को ज्यादा फॉलो किया जाएगा। नई-नई तकनीकों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (ए.आई.) का इस्तेमाल भी होगा।

गौरतलब है कि 2013-14 में देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 706 हो गए हैं। वर्तमान में एम.बी.बी.एस. सीटों की संख्या जहां 51,348 से बढ़कर 1,08,198 हो गई है, वहीं पी.जी. सीटो की संख्या भी 31,185 से बढ़कर 69,457 हो गई है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष भी सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एन.एम.सी. कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर समेत सभी जरूरी सुविधाओं को लेकर बारीकी से जांच करेगा और उसके बाद ही सीटों को बढ़ाने को मंजूरी दी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Recommended News

Related News