दुनिया के इन 9 देशों पर नहीं है कोरोना वायरस का असर, ये है वजह

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 04:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत समेत दुनिया के कई बड़े देश इस समय कोरोना संकट से जूझ रहे हैं। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब सबसे ज्यादा कहर इटली, स्पेन और अमेरिका पर बरपा रहा है। विश्व के अधिकतर देशों (205 देशों और क्षेत्रों) में फैल चुके इस संक्रमण के कारण 64774 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 12.03 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जबकि विश्वभर में अब तक 2.47 लाख लोग इस वायरस से ठीक हुए हैं।

PunjabKesari

इटली में इस महामारी के कारण 15362 लोगों की मौत हुई है जबकि अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 312076 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 8499 लोगों की मौत हुई है। वहीं स्पेन इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 126168 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 11947 लोगों अपनी जान गवां चुके हैं। इन सबकेे बीच दुनिया के कुछ देश ऐसे भी है जहां कोरोना अपना प्रभाव नहीं डाल पाया। 

PunjabKesari

उत्तर कोरिया- चीन से सटे उत्तर कोरिया में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। दरअसल चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद उत्तर कोरिया ने अपनी सारी सीमाओं को सील कर दिया था। यहां आमतौर पर ज्यादा विदेशी नागरिकों का आना-जाना नहीं है।

PunjabKesari

ताजिकिस्तान- मध्य एशिया के दूसरे देश ताजिकिस्तान में दुनियाभर से लोग ट्रैकिंग-क्लाइंबिंग के लिए आते हैं लेकिन इसने भी मार्च की शुरुआत से ही दुनिया के 35 देशों के नागरिकों को आने से मना कर दिया गया था। इतना ही नहीं महामारी खत्म होने तक न तो विदेशी नागरिक यहां आ सकते हैं और न ही यहां के लोग बाहर जा सकते हैं। 

 

दक्षिणी सूडान- उत्तरी अफ्रीका के देश दक्षिणी सूडान कोरोना वायरस से मुक्त है। इस देश की आबादी 1.11 करोड़ है। इसने भी अपनी सीमाओं को सील किया हुआ है। यहां न कोई बाहर जा पा रहा है और न ही कोई अंदर आ सकता है। यहां जनजीवन सामान्य है।

 

यमन- मध्यपूर्वी देश यमन भी कोरोना की चपेट में नहीं है। इस देश ने सालों तक गृहयुद्ध का सामना किया है। यहां की आबादी तीन करोड़ है। यहां भूख और गरीबी से बहुत सारे लोगों की मौत हुई है। इन देशों के अलावा दक्षिणी अफ्रीकी देश बुरुंडी, पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी, अफ्रीका का लिसोथो और कोमोरोस भी फिलहाल कोरोना के प्रभाव से कोसों दूर हैं। बता दें कि भारत में भी वहीं लोग इस वायरस से प्रभावित हैं जो कोरोना संंक्रमित देशों की यात्रा करके लौटे हैं। फिलहाल भारत में कोरोना कम्युनिटी स्तर पर नहीं फैला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News