अग्निवीर भर्ती में बड़ा अपडेट… लिखित परीक्षा से पहले इंडियन आर्मी ने जारी किए फ्री सैंपल पेपर,ऐसे करें डाउनलोड

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 06:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क : इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा (रिटन एग्जाम) को लेकर उम्मीदवारों की चिंता अब कुछ कम हो सकती है, क्योंकि इंडियन आर्मी ने आधिकारिक तौर पर सैंपल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। खास बात यह है कि ये सैंपल पेपर पूरी तरह फ्री में डाउनलोड किए जा सकते हैं।

ट्रेड वाइज जारी हुए 45 सैंपल पेपर

इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती के विभिन्न ट्रेड्स के लिए कुल 45 सैंपल पेपर अपलोड किए हैं। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, महिला मिलिट्री पुलिस, नर्सिंग असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं। इसके अलावा जेसीओ धार्मिक शिक्षक (पंडित, ग्रंथी, मौलवी आदि) और हवलदार एजुकेशन (आईटी/साइबर) के लिए भी सैंपल पेपर उपलब्ध कराए गए हैं।

लिखित परीक्षा की तैयारी में मिलेगा बड़ा फायदा

अग्निवीर भर्ती का रिटन एग्जाम कई उम्मीदवारों के लिए सबसे कठिन चरण माना जाता है। ऐसे में ये सैंपल पेपर परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और विषयों की समझ विकसित करने में काफी मददगार साबित होंगे। इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर दिशा दे सकते हैं।

ऐसे करें फ्री में सैंपल पेपर डाउनलोड

उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आसानी से सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए:

  • होमपेज पर JCO/OR/Agniveer Enrolment सेक्शन में जाएं
  • ‘What’s New’ टैब पर क्लिक करें
  • ‘Sample Question Paper’ लिंक चुनें
  • अपनी ट्रेड के अनुसार पेपर सेलेक्ट कर PDF डाउनलोड करें

सैंपल पेपर हल करने वालों के लिए खास संदेश

इंडियन आर्मी के डीजी रिक्रूटिंग लेफ्टिनेंट जनरल अनूप सिंघल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जो उम्मीदवार इन सैंपल पेपर को पूरी तरह हल कर लेते हैं, उनके लिखित परीक्षा पास करने की संभावना काफी बढ़ जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News