कल का मौसम : दिल्ली, यूपी समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 07:09 PM (IST)
नेशनल डेस्क : देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 29 मार्च से कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर उत्तर भारत में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
13 राज्यों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में 29 से 31 मार्च के बीच मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। इससे खासकर किसानों की परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा है।
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 28, 2026
मुख्य बिंदु
उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसमें 29 और 30 मार्च को चरम गतिविधि होने की संभावना है और 30 मार्च 2026 को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फ़बारी होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी… pic.twitter.com/MDZ8SJwzZl
पूर्वी भारत में बिजली गिरने का अलर्ट
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। इन इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
पहाड़ी और अन्य राज्यों में भी असर, यात्रा से पहले जांच लें अपडेट
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में जाने वाले लोग पहले मौसम की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
IMD Rain Alert : दिल्ली समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में ओले गिरने की चेतावनी
IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR को लू से राहत, IMD ने बारिश और आंधी-तूफान के लिए ''येलो अलर्ट'' जारी किया
