Good News : अब इन परिवारों को मिलेगी ट्रेन में फ्री सुविधा, मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 07:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क : देश के वीर जवानों के सम्मान में भारत सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता पदक पाने वाले जवानों को भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

किन ट्रेनों में मिलेगी मुफ्त यात्रा?

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह सुविधा फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी (2AC) और एसी चेयर कार जैसी श्रेणियों में मिलेगी। खास बात यह है कि पदक विजेता के साथ एक साथी (कंपैनियन) भी बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेगा।

परिवार को भी मिलेगा फायदा

सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए परिवार के सदस्यों को भी इसमें शामिल किया है। इसके तहत:

  • वीरता पदक विजेता
  • उनका जीवनसाथी
  • शहीद जवानों के पति/पत्नी (पुनर्विवाह तक)
  • मरणोपरांत सम्मानित अविवाहित सैनिकों के माता-पिता

अब और ज्यादा वीर होंगे शामिल

पहले यह सुविधा सिर्फ छह बड़े ‘चक्र’ पुरस्कार विजेताओं- परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र- तक सीमित थी। अब सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायुसेना मेडल (वीरता) पाने वाले जवानों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है।

जवानों का मनोबल बढ़ाने वाला कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला सशस्त्र बलों के जवानों का मनोबल बढ़ाने वाला है। यह सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि देश की ओर से उन वीरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News