Rain Alert : अगले 72 घंटे हो जाए अलर्ट! पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश... IMD की चेतावनी जारी

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 08:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क : देश में साल 2025 का मानसून काफी शानदार रहा था और कई राज्यों में सीज़न खत्म होने के बाद भी बारिश का दौर जारी रहा। अच्छी बारिश के कारण 2025 को बारिश के लिहाज़ से बेहतरीन साल माना गया। वहीं अब 2026 में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बीच देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हैं, जबकि कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का असर बना हुआ है। ऐसे में अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तरपश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरपश्चिम भारत में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। अगले 72 घंटे के दौरान राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज़ हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी बारिश का असर

पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में अगले 72 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है।

दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। वहीं माहे, पुडुचेरी, यनम और कराईकल में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर में भी अलर्ट

पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भी मौसम का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले 72 घंटे के दौरान भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड और त्रिपुरा के कई जिलों में भी जमकर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में कई क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News