IMD Weather Alert: दिल्ली में मौसम ने लिया यू-टर्न, आसमान से बरसे ओले, अगले 3 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम; IMD ने जारी किया Alert

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 04:25 PM (IST)

IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने यू-टर्न लिया है। दिल्लीवासियों के लिए गुरुवार का दिन राहत लेकर आया है। राजधानी में दोपहर के समय आसमान में घने बादल छाए और तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। इसी के साथ राजधानी के कई हिस्सों और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के साथ गाजियाबाद में जबरदस्त बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) दर्ज की गई है।

सीलमपुर से गाजियाबाद तक बरसे ओले

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली के यमुना विहार, सीलमपुर और गाजियाबाद के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई।अचानक हुई इस ओलावृष्टि और बारिश ने तापमान को तेजी से नीचे गिरा दिया है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात मिली है। राजधानी में मौसम को देखते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी में कुछ स्थानों पर हवा की स्पीड 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सेफ स्थानों पर जाने की सलाह दी है। 

<

>

तापमान में आई भारी गिरावट

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस अप्रैल का दूसरा सबसे गर्म दिन था। 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश के बाद शाम के समय तापमान लुढ़क कर 32-33 डिग्री तक आ गया है, जिससे उमस और गर्मी कम हुई है।

मौसम में बदलाव की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मौसम में  बदलाव Western Disturbance के कारण हुआ है। इसके चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है। ऐसे आसार जताए जा रहे हैं कि 1 और 2 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान फिर से 40-41 डिग्री तक पहुंच सकता है। 3 मई को विभाग ने एक बार फिर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 35-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News