Weather Update: 22 अप्रैल को कहीं बारिश का कहर, तो कहीं 44 डिग्री के पार होगा तापमान, IMD ने अगले 48 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 06:42 PM (IST)
22 April Weather: अप्रैल का महीना शुरु होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। एक तरफ उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी और 'हीटवेव' (लू) की चपेट में है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम को लेकर IMD ने अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Liquor Price Hike: शराबियों को बड़ा झटका! इस राज्य में शराब पर लागू होगा 'नया टैक्स' फॉर्मूला
पूर्वोत्तर भारत का मौसम
IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों में 25 अप्रैल के बीच मौसम काफी खराब रहने वाला है। इससे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज और चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं असम और मेघालय में 50 से 70 किमी की स्पीड से तूफान आ सकता है
ये भी पढ़ें- SUV प्रेमियों के लिए खुशखबरी! मार्केट में लॉन्च हुआ Hyundai Venue Knight Edition, जानिए कितनी है कीमत
उत्तर भारत में तपिश हाल करेगी बेहाल
मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस समय 44 डिग्री सेल्सियस तापमान चल रहा है। इसी के साथ IMD ने वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर समेत पूर्वी यूपी के 10 से ज्यादा जिलों में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़े- PM मोदी का Jhalmudi Video बना Google Sensation, Searching में तोड़े 22 साल के Record, फिर से बने Trending
दिल्ली-NCR में भी पारा 42-44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि 24 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा और गर्म हवाएं (लू) चलेंगी। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में अगले 72 घंटों के लिए हेटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार और अन्य राज्यों का हाल
बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में अगले दो दिनों तक चिलचिलाती धूप रहेगी। संभावना है कि 24 और 25 अप्रैल को कुछ जिलों में बादल छाने और छिटपुट बारिश होने से राहत मिल सकती है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में 22 से 25 अप्रैल तक तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ सकता है।
