Heatwave Alert: तंदूर बनी दिल्ली! 43 डिग्री तक जा सकता है तापमान, IMD ने ''येलो अलर्ट'' के साथ दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 02:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में अप्रैल महीने में जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बढ़ रहे तापमान को लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 23 अप्रैल तक पारा 43 डिग्री तक जा सकता है। बीते दिन तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान का हाल

बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। सफदरजंग केंद्र पर यह 21.6 डिग्री रहा, जो मंगलवार की तुलना में 1.1 डिग्री अधिक है। अन्य क्षेत्रों जैसे- पालम में 24.6 डिग्री, अयानगर में 23.5 डिग्री और लोधी रोड पर 20.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

आज चल सकती गर्म हवाएं 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज दिन भर आसमान साफ रहेगा और धूप के तेवर तीखे रहेंगे। आज 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। दूसरी ओर अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है

वायु गुणवत्ता (AQI) में गिरावट

बढ़ रही गर्मी के साथ दिल्ली की हवा भी 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। आज यानि की बुधवार सुबह 9 बजे AQI 216 दर्ज किया गया, जो मंगलवार शाम को 177 (मध्यम श्रेणी) पर था। विशेषज्ञों का मानना है कि शाम तक हवा की स्थिति सुधर कर दोबारा 'मध्यम' श्रेणी में आ सकती है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताए लू से बचने के तरीके

   मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की किसी भी संभावना से इनकार किया है। स्वाथ्य विशेषज्ञों ने इस गर्मी से बचने के लिए नीचे लिखी सावधानियां बरतने की बात कही है।

  1. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।

  2. प्यास न होने पर पर भी समय-समय पर पानी या तरल पदार्थों लेते रहें।

  3. हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।

  4. अगर किसी कारणवश धूप में बाहर जाना पड़े तो सिर को छाते, टोपी या कपड़े से ढंककर रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News