गर्मी से झुलसा पड़ोसी देश, भारत में 50 डिग्री और पाक में 52 के पार पहुंचा तापमान

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 12:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क :  पूरा देश इस गर्मी के कहर से झुलस रहा है। राजधानी दिल्ली में पारा 48 डिग्री के पार है। वहीं राजस्थान में कई जगह तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे भी ज्यादा बुरा हाल पड़ोसी देश पाकिस्तान का है।

PunjabKesari

परिवर्तन के असर के मामले में पाकिस्तान पांचवां सबसे संवेदनशील देश-

बात पाकिस्तान की करें तो यहां पर पारा 52 डिग्री के पार पहुंच गया है। जो गर्मियों की सबसे अधिक रीडिंग है और लू भी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब है। सिंध के शहर मोहनजोदड़ो में पिछले 24 घंटों में तापमान 52.2 C तक बढ़ गया है। रूबीना खुर्शीद आलम ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि जलवायु परिवर्तन के असर के मामले में पाकिस्तान पांचवां सबसे संवेदनशील देश है। पिछली बार साल 2017 में यहां सबसे ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया था।

PunjabKesari

गर्मी से भारत भी है प्रभावित-

भारत भी इस समय भीष्ण गर्मी के असर से प्रभावित है। 27 मई को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही। बीते दिन राजस्थान के फलोदी में 49.4 डिग्री पारा दर्ज किया। वहीं दिल्ली के मुंगेशपुर में 48.8 तापमान रहा।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News