Etihad Airways Flight Fire: अबू धाबी जाने वाले विमान के पंख में लगी भीषण आग, 280 यात्री थे सवार

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 12:12 PM (IST)

Abu Dhabi Flight Cancelled : आज सुबह एक बड़ा हवाई हादसा होने से उस वक्त टल गया जब अबू धाबी जाने वाले 'एतिहाद एयरवेज' के एक विमान के पंख (Wing) में अचानक भीषण आग लग गई। विमान में उस समय लगभग 280 यात्री सवार थे। समय रहते पायलटों द्वारा आग देख लिए जाने के कारण एक बड़ी त्रासदी होने से रुक गई। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: Big action in Manipur: सुरक्षा बलों ने दबोचे 6 उग्रवादी, जबरन भर्ती के लिए बंधक बनाए गए 3 युवक भी कराए आजाद

अधिकारियों ने बताया कि विमानन कंपनी 'एतिहाद एयरवेज' का विमान उड़ान भरने की तैयारी में था तभी पायलटों ने आग देखी जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और किसी को कोई चोट नहीं आई। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझा दी और उड़ान रद्द कर दी गई। 'एतिहाद एयरवेज' की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News