हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग : प्रस्थान से पहले धू-धू कर जले 2 AC कोच; यात्रियों में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 10:43 PM (IST)

जयपुर/हैदराबाद: हैदराबाद से जयपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की सांसें अटक गईं, जब ट्रेन के दो वातानुकूलित (AC) कोचों में भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि यह हादसा ट्रेन के चलने से कुछ ही समय पहले हुआ, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

धू-धू कर जले बी1 और बी2 कोच
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक मंजर शाम करीब 7 बजे देखने को मिला। जयपुर के लिए निर्धारित प्रस्थान से कुछ ही पल पहले ट्रेन के थ्री टीयर एसी डिब्बे के बी1 और बी2 (B1-B2) कोचों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों डिब्बे धू-धू कर जलने लगे। 

टली बड़ी दुर्घटना, रेलवे महकमे में हड़कंप
आग की लपटें और काला धुआं देख स्टेशन पर हड़कंप मच गया और यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News