''चोर-चोर, TMC चोर'', IndiGo Flight में महुआ मोइत्रा को देखकर लोगों ने लगाए नारे, भड़कीं TMC सांसद

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 08:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: इंडिगो की एक फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कुछ यात्रियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में चोर-चोर, TMC चोर, पिशी चोर और भाईपो चोर जैसे नारे लगते दिखाई दिए, जिसके बाद सांसद महुआ मोइत्रा ने इसे उत्पीड़न बताते हुए नाराज़गी जताई और मामले की शिकायत DGCA में दर्ज कराई।

घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 719 में हुई बताई जा रही है, जिसमें महुआ मोइत्रा संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने जा रही थीं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग विमान में उनके पास आए और उन्हें घूरने के बाद पीछे चले गए।

महुआ मोइत्रा के अनुसार, जब फ्लाइट लैंड कर रही थी और दरवाजे नहीं खुले थे, तब कुछ यात्रियों ने उनके खिलाफ 'चोर-चोर', 'टीएमसी चोर', 'पिशी चोर' और 'भाईपो चोर' जैसे नारे लगाए। इन नारों को उन्होंने अपनी राजनीतिक पहचान से जोड़कर अपमानजनक बताया है।

सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कुछ लोग नारे लगाते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ विरोध नहीं बल्कि उनके अनुसार उत्पीड़न (harassment) है, जिससे विमान में उनकी सुरक्षा प्रभावित हुई।

मोइत्रा ने यह भी कहा कि शुरुआत में उन्होंने इस घटना को नजरअंदाज कर दिया और अपनी संसदीय बैठक में हिस्सा लिया। लेकिन बाद में वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने इसे सार्वजनिक रूप से उठाने और शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

DGCA को दी गई शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर उन्हें डराने और अपमानित करने के लिए यह व्यवहार किया, जो उनकी राजनीतिक स्थिति से जुड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News