चलती बस बनी आग का गोला... यात्रियों ने खिड़कियों से लगाई छलांगे

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 06:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर स्लीपर बस में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती बस में आग लग गई। बस में अफरा-तफरी मचने के बाद यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। बस में कुल 38 यात्री सवार थे, जिनमें करीब 10 महिलाएं भी शामिल थीं। 

जानकारी के अनुसार, बस उदयपुर से अहमदाबाद जा रही थी। रास्ते में बस से धुआं निकलता दिखाई दिया। ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए सभी यात्रियों को बस से नीचे उतरने के लिए कहा। कुछ यात्री मेन गेट से बाहर निकले, जबकि कई लोगों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर कुछ देर के लिए चीख-पुकार मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। अगर थोड़ी भी देर हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही परसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंची और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News