दिल्ली: कंझावला की फैक्टरी में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार के बीच रोबोट ने संभाला मोर्चा

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 03:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क। राजधानी दिल्ली के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत से धुएं का काला गुबार निकलने लगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने दमकल की 28 गाड़ियों को मौके पर भेजा साथ ही आग बुझाने के लिए आधुनिक 'मिनी रोबोट' की भी मदद ली गई।

अधिकारी के अनुसार फिलहाल अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में सुबह लगभग 9:50 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकलकर्मियों की कई टीम मौके पर भेजी गईं। 

अधिकारी ने कहा कि आग की लपटें बढ़ने के बीच और अधिक दमकल गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने बताया कि दमकल की कुल 28 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं जिनमें तीन बड़े फोम टैंकर, दो बहुउद्देशीय वाहन- 'एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म', एक घटना प्रतिक्रिया वाहन और एक अग्नि नियंत्रण संचार वाहन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि धुएं से भरे परिसर के अंदर अभियान चलाने में सहायता के लिए एक मिनी रोबोट को भी मौके पर भेजा गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News