Samsung Galaxy S24 Fire: सैमसंग Galaxy S24 बना आग का गोला, इंटरनेट चलाते वक्त यूजर के हाथ में फटा फोन

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 10:18 AM (IST)

Galaxy S24 Explodes : टेक दिग्गज सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S24 को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आमतौर पर फोन चार्जिंग के दौरान गर्म होते हैं लेकिन यहां बिना चार्जिंग के ही फोन में धमाका हो गया। 11 मई को हुई इस घटना ने स्मार्टफोन यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है।

जानें क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर एक यूजर ने अपनी आपबीती साझा करते हुए जलते हुए फोन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। यूजर का दावा है कि वह अपने हाथ में फोन लेकर सामान्य रूप से इंटरनेट सर्फिंग कर रहा था तभी अचानक फोन से धुआं निकलने लगा। यूजर के मुताबिक फोन न तो चार्ज पर लगा था और न ही उसे किसी ओवरहीटिंग का अलर्ट मिला। धमाका इतना जोरदार था कि फोन के दो टुकड़े हो गए।

PunjabKesari

गनीमत यह रही कि इस विभाजन की वजह से ब्लास्ट का प्रभाव कम हो गया वरना यूजर को गंभीर चोट लग सकती थी। फिलहाल फायर डिपार्टमेंट को मौके पर लिथियम-आयन बैटरी के जलने के सबूत मिले हैं। सैमसंग ने भी पीड़ित से संपर्क कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: 15 May LPG Price: पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG, जानें क्या अब रसोई गैस के भी बढ़ेंगे दाम?

अगर आप भी स्मार्टफोन यूजर हैं तो ये सावधानियां आपकी जान बचा सकती हैं:

असली चार्जर ही चुनें: हमेशा कंपनी के ओरिजिनल चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें। सस्ते या नकली चार्जर बैटरी को डैमेज कर सकते हैं।

वेंटिलेशन का ध्यान रखें: चार्जिंग के समय फोन को तकिए, बिस्तर या कंबल पर न रखें। इससे हीट बाहर नहीं निकल पाती।

PunjabKesari

गर्मी से बचाव: तेज धूप में कार के डैशबोर्ड या किसी गर्म जगह पर फोन रखने से बचें।

बैटरी डैमेज: यदि फोन की बैटरी फूल गई है या बैक पैनल थोड़ा भी उठा हुआ दिखे तो उसे तुरंत बदलवाएं।

चार्जिंग और यूज: फोन चार्ज होते समय भारी गेमिंग या वीडियो कॉलिंग करने से बैटरी पर दबाव बढ़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News