''हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है'', सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के बिगड़े बोल

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2023 - 04:43 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंदू धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। सपा नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। उनके इस बयान बबाल शुरू हो गया है। कई हिंदू संगठनों ने इस पर विरोध जताया है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ‘राम चरित मानस’ को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक्स पर लिखा, ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है।


दरअसल यूपी की राजधानी लखनऊ में अर्जक संघ के संस्थापक महामना रामस्वरूप वर्मा की जयंती शताब्दी के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं सोशल मीडिया से जुड़े नौजवानों को बधाई देना चाहता हूं कि जब मैंने सम्मान स्वाभिमान की बात छेड़ी तब बहुजन समाज का सोशल मीडिया ब्राह्मणवाद के सोशल मीडिया पर भारी पड़ गया।
PunjabKesari
एक कार्यक्रम के दौरान पड़ा था जूता
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े समाज में जन्मे महापुरुषों के विचारों की प्रासंगिकता पर सोमवार को एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पहले करीब 12:30 बजे स्वामी प्रसाद मौर्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वह हॉल में प्रवेश करने वाले ही थे कि एकाएक एक युवक ने सामने आकर उनके ऊपर जूता फेंक दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। जूता फेंकने वाला शख्स रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से खफा है। कार्यक्रम स्थल पर लगे पोस्टर-बैनर में उसके समाज के नेता राम अवतार सिंह सैनी का नाम स्वामी प्रसाद मौर्य से नीचे था, जो उसे नगवार लगा। इसलिए स्वामी प्रसाद मौर्य पर उसने जूता फेंका।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्या भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने भाजपा पर पिछड़ा, दलित विरोधी होने का आरोप लगाया था। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा विधानसभा चुनाव में चुनौती देते हुए कहा था कि वह भाजपा को हराकर नागपुर भेज देंगे।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News