मुसलमान छोड़ रहे इस्लाम ! इन देशों में सबसे मुस्लिमों छोड़ा अपना धर्म
punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 02:48 PM (IST)

International Desk: धर्म परिवर्तन अब सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि वैश्विक सामाजिक परिवर्तन का बड़ा संकेत बन चुका है। प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में लोग तेजी से अपने पारंपरिक धर्मों को छोड़ रहे हैं। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और यूरोप के देशों में यह प्रवृत्ति सबसे तेज़ है। वहीं, हिंदू और मुसलमान समुदायों में अपने धर्म के प्रति आस्था अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत है।
दक्षिण कोरिया का बुरा हाल
दक्षिण कोरिया में 50% से ज्यादा लोगों ने अपना पैतृक धर्म त्याग दिया है। इनमें से अधिकतर अब खुद को नास्तिक , अज्ञेयवादी (Agnostic) या "धार्मिक रूप से तटस्थ" मानते हैं। यह दुनिया में धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी दर है।
अमेरिका में इतने प्रतिशत मुसलमान ने इस्लाम छोड़ा
अमेरिका में हर 4 में से 1 मुसलमान ने इस्लाम छोड़ दिया है। अमेरिका में 23% मुसलमान अब इस्लाम को नहीं मानते। इनमें से 10% ने कोई दूसरा धर्म अपना लिया है जबकि 13% अब किसी धर्म में विश्वास नहीं करते । अमेरिका में 18% हिंदू अब अपने धर्म का पालन नहीं करते। इनमें कुछ ईसाई बन गए हैं जबकि ज़्यादातर कोई भी धर्म नहीं मानते ।
बौद्ध धर्म में भी गिरावट
दुनियाभर में ईसाइयों के बाद सबसे ज़्यादा धर्म परिवर्तन बौद्ध धर्म में देखा गया है। जापान में 58% लोग बौद्ध धर्म में जन्मे, लेकिन अब सिर्फ 34% ही इसे मानते हैं। दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और श्रीलंका में भी बौद्ध धर्म त्यागने की प्रवृत्ति तेज़ है।
ईसाई धर्म में सबसे अधिक गिरावट
ईसाई धर्म छोड़ने वाले सबसे अधिक हैं। स्पेन में पहले 90% लोग ईसाई थे, अब केवल 54% ही बचे हैं।
स्वीडन, इटली और अमेरिका में भी ईसाइयों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
भारत की स्थिति
भारत में धर्म परिवर्तन की दर बेहद कम है। सिर्फ 2% लोग अब उस धर्म को नहीं मानते जिसमें वे पैदा हुए। मुसलमानों में सिर्फ 1% ने इस्लाम छोड़ा है जबकि हिंदुओं की आस्था काफी स्थिर पाई गई है।
मुस्लिम बहुल देशों का हाल
मुस्लिम बहुल देशों बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और ट्यूनिशिया में धर्म परिवर्तन की दर शून्य है। तुर्की में यह आंकड़ा थोड़ा ज्यादा है। यहाँ 4% मुसलमान अब खुद को मुस्लिम नहीं मानते।