सोनोवाल ने तमिलनाडु में नौवहन मंत्रालय की प्रौद्योगिकी शाखा का किया उद्घाटन, कहा- समग्र विकास को देगा गति
punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 10:32 PM (IST)

चेन्नईः केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास के डिस्कवरी परिसर में बंदरगाहों, जलमार्गों और तटों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी केंद्र (एनटीसीपीडब्ल्यूसी) का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के लिए ‘मेक इन इंडिया' तकनीकी समाधानों को सक्षम बनाएगा और समग्र विकास को गति देगा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और मरीन रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय बहु-कार्यात्मक समुद्री प्रयोगशालाओं को शामिल करने के लिए एनटीसीपीडब्ल्यूसी का विस्तार किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में एक समुद्री नवाचार केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।