देखिए, सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प तस्वीरें
punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2015 - 03:18 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 69वां जन्मदिन है। 9 दिसंबर 1946 को इटली में जन्मी सोनिया राजीव गांधी के साथ भारतीय संस्कृति में पूरी तरह रच बस गई। आईए जानते हैं राजीव और सोनिया गांधी की शादी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
करीब तीन साल की डेटिंग के बाद 1968 में राजीव और सोनिया की शादी हुई। बता दें कि इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन की फैमिली का अहम रोल था। अमिताभ की मां तेजी बच्चन और इंदिरा गांधी अच्छी दोस्त थीं। बताया जाता है कि अमिताभ की मां ने ही सोनिया को शादी के दिन साड़ी पहनाई थी।
1965 में लंदन में राजीव गांधी की मुलाकात सोनिया माइनो से हुई। 1964 में सोनिया ब्रिटेन के कैम्ब्रिज शहर में इंग्लिश पढऩे गई थीं, जबकि राजीव गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ ट्रिनिटी में पढ़ाई कर रहे थे। राजीव और सोनिया की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थीं, जहां सोनिया पार्ट टाइम वेट्रेस का काम करती थीं। एक दिन इसी रेस्टोरेंट में राजीव उन्हें दिल दे बैठे थे।