रामलीला मैदान से प्रियंका गांधी का BJP को सीधा चैलेंज: 'निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे'
punjabkesari.in Sunday, Dec 14, 2025 - 05:28 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा और तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद जानती है कि वह जनता का विश्वास खो चुकी है। इसका सबूत संसद के गलियारों में साफ दिखाई देता है, जहां भाजपा नेता विपक्षी सांसदों से नजरें चुराते हैं और बहस से बचते नजर आते हैं।
संसद में बहस से भाग रही है सरकार
प्रियंका गांधी ने कहा कि संसद के पूरे सत्र में मुश्किल से एक-दो मुद्दों पर ही बहस हो पाती है। जब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईवीएम के जरिए वोट चोरी और एसआईआर जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की मांग की, तो सरकार डर गई और सहमत नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की असली समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा करने से बचती है। अंत में सरकार केवल वंदे मातरम और राष्ट्रगान जैसे विषयों पर चर्चा के लिए राजी हुई, जबकि आम जनता की परेशानियों पर बात करने की हिम्मत नहीं दिखाई।
#WATCH | Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "In the Parliament hardly there are one or two debates in a session.When Rahul ji raised the issue, Kharge ji raised the issue that we want to debate on the way votes are being stolen through the EVMs, they got scared. They… pic.twitter.com/dG6veyvSkx
— ANI (@ANI) December 14, 2025
निष्पक्ष चुनाव की चुनौती
प्रियंका गांधी ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे निष्पक्ष चुनाव लड़ने का साहस करें और बैलेट पेपर से चुनाव कराएं, तो वे खुद जान जाएंगे कि उनकी जीत संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव हारने पर निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पूरा देश देख रहा है कि किस तरह धांधली करके जीत हासिल की जा रही है।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "...Listen to RSS Chief Dr Mohan Bhagwat's statement, the world doesn't look at truth, it looks at power. Whoever has power is respected. This is Mohan Bhagwat's thinking. This ideology belongs to the RSS. Our… pic.twitter.com/pieME85ycX
— ANI (@ANI) December 14, 2025
भाजपा का आत्मविश्वास टूटा
प्रियंका ने दावा किया कि संसद में भाजपा का आत्मविश्वास साफ तौर पर कमजोर पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अब कांग्रेस की आंखों में आंखें डालकर बात नहीं कर पाते, क्योंकि जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा सरकार से उठ चुका है।
राहुल गांधी का RSS पर हमला
रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का जिक्र करते हुए हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत का मानना है कि दुनिया सच नहीं, ताकत को देखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यही सोच आरएसएस की विचारधारा है, जबकि भारत और हर धर्म की असली विचारधारा सच को सबसे ऊपर मानती है। राहुल गांधी ने मंच से दावा किया कि सच के साथ खड़े होकर कांग्रेस एक दिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की सरकार को देश से हटाकर रहेगी।
