'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी वापस आ गए, इतने दिन कहां थे ये भी बताया

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 08:22 AM (IST)

नेशनल डेस्कः तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह सोढ़ी घर वापस लौट आए हैं। कई दिनों तक गायब रहने के बाद आज वह खुद ही वापस घर लौट आए हैं। परिवार वालों ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। वापस लौटने पर सोढ़ी से पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उन्होंने बताया की वो धार्मिक यात्रा पर दुनियादारी छोड़कर घर से निकल गए थे। वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके। लेकिन उनको अहसास हुआ कि घर वापस लौट जाना चाहिए तो वो घर वापस लौट आए।

गौरतलब है कि टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने का रहस्य काफी गहरा गया था। दिल्ली पुलिस ने पाया कि किसी शख्स के ‘निगरानी’ किए जाने की आशंका के चलते अभिनेता 27 अलग-अलग ईमेल खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के अनुसार अभिनेता को अपनी ‘निगरानी’ किए जाने का संदेह था, जिसके कारण वह अक्सर अपने ईमेल खाते बदलते थे।

अभिनेता गुरुचरण सिंह (51 वर्ष) को 22 अप्रैल की शाम को यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचे। पालम में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर संपर्क नहीं होने पर स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News